Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की


रुद्रपर। बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने आज रुद्रपुर के किच्छा स्थित किशोर हॉस्पिटल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के जीआई ऑन्कोसर्जरीविभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. मनीष जैन तथाकिशोर हॉस्पिटल, रुद्रपुर के डायरेक्टर डॉ. राहुल किशोरउपस्थित रहे।

डॉ. मनीष जैन हर महीने के अंतिम शनिवार को दोपहर 12रू00 बजे से 2रू00 बजे तक किशोर हॉस्पिटल, रुद्रपुर में मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे। 

इस अवसर पर बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,नई दिल्ली के जीआई ऑन्कोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. मनीष जैन ने कहा, ष्इन ओपीडी सेवाओं का उद्देश्य कैंसर से संबंधित परामर्श और उपचार को लोगों तक उनके शहर में ही उपलब्ध कराना है। साथ ही, लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों जैसे शरीर में गांठ, खून की उल्टी, निगलने में कठिनाई, अचानक वजन कम होना और अन्य गंभीर संकेतों के प्रति जागरूक करना भी हमारा लक्ष्य है। इस ओपीडी के माध्यम से बड़ी संख्या में मरीजों को समय पर जांच, सही उपचार संबंधी सलाह और विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा, जिससे उन्हें प्रारंभिक परामर्श के लिए महानगरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

डॉ. मनीष ने आगे कहा, ष्गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर पाचन तंत्र के विभिन्न अंगों जैसे भोजन नली (इसोफेगस), पेट, छोटी और बड़ी आंत, लिवर, पैंक्रियास, गॉल ब्लैडर  आदि को प्रभावित करता है। ये कैंसर पेट के किसी भी अंग में अल्सर या गांठ के रूप में विकसित हो सकते हैं और समय पर पहचान न होने पर शरीर के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल सकते हैं। दा विंची रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से अब इन कॉम्प्लेक्स सर्जरी को अधिक सटीकता के साथ किया जा सकता है, जिससे ऑपरेशन के बाद मरीजों को कम तकलीफ होती है और वे तेजी से स्वस्थ होते हैं। नई सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी के माध्यम से मरीजों को व्यापक परामर्श,व्यक्तिगत उपचार योजना और नियमित फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो कैंसर उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों से समर्थित होंगी।

किशोर हॉस्पिटल, रुद्रपुर के डायरेक्टर डॉ. राहुल किशोर ने कहा, ष्हमें बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के साथ जुड़कर इस क्षेत्र में अत्याधुनिक जीआई ऑन्कोसर्जरी सेवाएं उपलब्ध कराने की खुशी है। यह सहयोग रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा, क्योंकि अब उन्हें अपने घर के निकट ही विशेषज्ञ कैंसर उपचार और परामर्श की सुविधा मिल सकेगी।

इन ओपीडी सेवाओं के शुभारंभ के साथ बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल अब रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक मरीजों तक अपनी विशेषज्ञ कैंसर सेवाएं पहुंचा सकेगा। अत्याधुनिक तकनीक, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तथा अनुभवी मेडिकल एवं सर्जिकल विशेषज्ञों की टीम के साथ हॉस्पिटल पहले से ही एक अग्रणी टर्शियरी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |