Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर पुलिस ने की कार्यवाही! चोरी के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तारः अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- संजय सिंह


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद की संग्रामपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ संग्रामपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज था और घटना के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दोनो अभियुक्त काफी दिन से वांटेड थे जिनके खिलाफ 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई का आदेश हुआ तब काफी तलाश के बाद गिरफ्तार किए गए। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में वारंटी मो हबीव पुत्र ननकू निवासी पाइक रोड प्रतापगढ़ को चोरी से सम्बंधित धाराओं में वारंटी था जिसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वहीं ठेंगहा निवासी गीता देवी पत्नी राम पियारे श्रीवास्तव थाना संग्रामपुर में पंजीकृत गंभीर धाराओं मे वारंटी थी जिन्हें वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। संग्रामपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |