अमेठीः ऑपरेशन चक्रव्यूह! तीन शातिर बाइक चोर अरेस्ट
June 22, 2026
अमेठी। जनपद की अमेठी कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरो को गिरफ्तार की जेल भेज दिया है। पुलिस ने देर रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रोका। एक स्प्लेंडर प्लस (यूपी 36 एच 0133) के कागजात न दिखा पाने पर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 25 दिन पहले पनियार नहर के पास से यह बाइक चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने दो अन्य बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की। ये बाइकें प्लाजा मैरिज लॉन, कस्बा अमेठी और जगदीशपुर थानाक्षेत्र से चुराई गई थीं। आरोपियों ने इन दोनों बाइकों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें दुर्गापुर रोड स्थित हेलीपैड के पास छिपा रखा था।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन (19), पुत्र कल्पनाथ, निवासी नोहरेपुर, थाना मुंशीगंजय शिवा (18), पुत्र पिंटू, निवासी स्वयंवर सिंह का पुरवा, मजरे जंगल रामनगर, थाना अमेठीय और साहिल (18), पुत्र उदयराज, निवासी नोहरेपुर, थाना मुंशीगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय और उप निरीक्षक तौसीफ हुसैन खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
