संग्रामपुर: सीएचसी लैब में रेजन्ट न होने से नहीं हुई जांच
June 22, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाखों की लागत से भवन व जांच उपकरण लगाए गए हैं। जिससे उद्देश्य बड़ी से बड़ी जांच के लिए मरीजों को दूर ना जाना पड़े। सोमवार को पूरे गंजन भवसिंहपुर निवासी प्रमोद सिंह उर्फ डिम्पल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंच कर पैर के ऐड़ी में दर्द इलाज के लिए ओपीडी के तहत अस्पताल पहुंचे और अपना पंजीकरण कराकर चिकित्सक को दिखाया । स्वास्थ्य परीक्षण में चिकित्सक द्वारा प्रमोद सिंह की यूरिक एसिड और कैल्शियम की जांच लिखी गई । चिकित्सक के जांच लिखने के बाद मरीज प्रमोद सिंह सीएचसी संग्रामपुर परिसर के लैब में पहुंचे और तैनात लैब असिस्टेंट मुकेश यादव से जांच के लिए कहा तो लैब असिस्टेंट रेजेन्ट उपलब्ध न होने से जांच नहीं की । पीड़ित मरीज से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पैर की एड़ियों में दर्द हो रहा था उसके इलाज के लिए हम सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर पहुंचे और ओपीडी के तहत अपना पंजीकरण करा कर ओपीडी देख रहे चिकित्सक को अपनी समस्या बताएं उन्होंने यूरिक एसिड और कैल्शियम की जांच लिखी जब हम लैब में गए तो वहां तैनात मुकेश यादव लैब असिस्टेंट द्वारा बताया गया कि रेजेन्ट उपलब्ध नहीं है जांच नहीं होगी हताश मरीज प्रमोद सिंह बिना जांच कराए वापस चले आए।
