Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार


अमेठी। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमेठी पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजीव शर्मा उर्फ साजन (27), धर्मेन्द्र शर्मा (52) और किरन शर्मा (51) शामिल हैं। तीनों थाना अमेठी क्षेत्र के शिवगढ़ जलालपुर मजरे सड़ीला गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इनके विरुद्ध थाना अमेठी में मुकदमा संख्या 149ध्2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80 एवं 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3ध्4 के तहत मामला दर्ज है और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की, जिसमें उपनिरीक्षक शस्त्राजीत प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |