Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: कल से तीन दिवसीय चलेगी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा


संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश्ंा शिक्षक पात्रता परीक्षा -2026 की परीक्षा कल यानी 02-03-04 जुलाई दिन गुरुवार -शुक्रवार व शनिवार को परीक्षा  आयोजित करा रही है। परीक्षा को लेकर संग्रामपुर क्षेत्र तीन विद्यालय इण्टर कॉलेज कालिकन धाम, जीजीआईसी टीकरमाफी,व जीजीआईसी अमटाही परीक्षा केंद्र बनाए गए है।  02 जुलाई को प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा दोनों पालियों में होगी 03 जुलाई 2026 को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर ( कक्षा 1 से 5) की परीक्षा आयोजित होगी।परीक्षा के अंतिम दिन 04 जुलाई 2026 को केवल प्रथम पाली स्तर की परीक्षा सम्पन्न होगी।सभी पालियों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 तक और दूसरी पाली ढाई बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी । परीक्षा को लेकर जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के तीनो विद्यालय तैयारी की गई है इनमें थाना संग्रामपुर क्षेत्र के इंटर कॉलेज कालिकन धाम, जीजीआईसी टीकरमाफी व जी जीआईसी सोनरीकला  टीकरमाफी चैकी क्षेत्र में परीक्षा केंद्र आता है। परीक्षा को लेकर विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था पेय जल व्यवस्था,के साथ सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर  मे आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि विद्यालय में विभिन्न परीक्षाएं आयोजित हो रही है। विद्यालय में परीक्षा को देखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |