अमेठीः गौरीगंज पुलिस का सराहनीय कार्य! चोरी का खुलासा, अन्तर्जनपदीय 4 चोर गिरफ्तार
June 30, 2026
गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज पुलिस को कल एक बडी सफलता हांथ लगी है पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत अन्तर्जनपदीय 4 चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में थाना गौरीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेता रोड पर खड़ी संदिग्ध ब्रेजा कार संख्या पीबी एक्स 7888 पर सवार 03 व्यक्तियों को सुभाष चन्द्र पाठक पुत्र शिवपूजन पाठक निवासी कुनगाई बुजुर्ग पोस्ट इटवा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 47 वर्ष (चालक), राजकुमार तिवारी पुत्र भगवान दासतिवारी उम्र 33 वर्ष निवासी शिवदीन का पुरवा मजरे अमटाही थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 33 वर्ष, व मनीष कुमार गुप्ता पुत्र वंदन कुमार गुप्ता निवासी कस्बा व थाना हरइया जनपद बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष की तलाशी व वाहन की तलाशी ली गयी । तीनों व्यक्तियों के कब्जे से 01-01 एण्ड्रॉयड फोन व ब्रेजा कार से 38400-रुपये बरामद हुए । प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग ब्रेजा कार की नंबर प्लेट बदल कर उसी कार से अयोध्या, सुलतानपुर, बस्ती, अमेठी, प्रतापगढ़, बनारस, प्रयागराज आदि जनपदों में उन्हीं जनपदों के लोकल साथियों के साथ सूनसान जगहों पर बनी इलेक्ट्रॉनिक दुकानों की रैकी करके दुकानों के बाहर रखे कीमती सामान व शटर तोड़कर अंदर रखे सामान को चोरी कर लेते हैं एवं इसी ब्रेजा कार व तीन पहिया लोडर वाहन पर लादकर दूसरे जनपदों में सस्ते दामों में बेच देते हैं । आज मुसाफिरखाना जाने वाली सड़क पर बनी एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने की तैयारी कर रहे थे उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर सैंठा नाला पुल के पास पहुंचकर सड़क के किनारे खड़े तीन पहिया लोडर के चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता मोहन वर्मा उपरोक्त बताया । तलाशी से मोहन वर्मा के कब्जे से 01 एण्ड्रॉयड फोन बरामद हुआ । लोडर पर लदे एवं पॉलीथीन से ढके सामान को देखा गया तो 05 नये इन्वर्टर, 18 नई बैट्रियां व 08 पुरानी बैट्रियां बरामद हुई । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी करने के उपकरण सरिया, हथौड़ा, पेंचकश, छेनी आदि बरामद हुई । वाहनों के कागजात मांगने पर दिखा न सके । मौके से ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
