Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान, आखिरी वीडियो में बताया अपना दर्द


महिला ने आखिरी वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वो किस तरह से ससुराल में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार थी। उसने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही महिला ने अपने पिता से गुहार लगाई कि मेरी मौत पर लड़ना नहीं। बस मेरी बच्ची का ख्याल रखना। उसे किसी को भी मत देना, मेरे पति को भी नहीं। वीडियो बनाने के बाद टीना ने अपनी जान दे दी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दिल्ली के नांगलोई में मंगलवार की दोपहर को महिला का शव पंखे से लटका मिला। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, लेकिन मृतका के मोबाइल से एक वीडियो मिला। ये वीडियो महिला ने मरने से ठीक पहले बनाया था। जिसमें उसने अपना सारा दर्द बयां किया। टीना ने अपने इस आखिरी वीडियो में ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह बस एक छोटा सा परिवार चाहती थी। उसने कभी काला जादू नहीं किया, लेकिन उस पर ये लांछन लगाया गया।

महिला ने रोते हुए अपने पिता से गुहार लगाई कि मेरे बच्चे को किसी को मत देना। वो आपकी बेटी है उसका अच्छे से ख्याल रखना। मैंने आपको बहुत परेशान किया, अब नहीं करूंगी। अब मैं जा रही हूं। मेरे लिए किसी से मत लड़ना। मेरे ससुराल वाले अच्छे नहीं हैं। गलती मेरी है। अब मुझे याद मत करना। मैं आपको अब कभी परेशान नहीं करूंगी।

जानकारी अनुसार टीना की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। वो अपने पति के साथ दिल्ली के नांगलोई में रह रही थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी है जिसकी टीना ने देखभाल करने की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |