Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत


मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीतामऊ थाना क्षेत्र के तीतरोद गांव के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही सीतामऊ थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सीतामऊ अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतकों की पहचान रविन्द्र काले, निवासी शास्त्री नगर, जवाहर कॉलोनी, औरंगाबाद तथा सचिन गंगाधर गजभारे, निवासी नाहर क्लिनिक के सामने, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। शेष मृतकों एवं घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

सीतामऊ पुलिस के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सप्रेसवे से गुज़र रहे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, सभी घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकाला गया। सभी लोगों को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। अधिकारी आस-पास के सीसीटीवी कैमरों और एक्सप्रेसवे के सर्विलांस सिस्टम की मदद से ट्रक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। यह हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |