बीसलपुर। पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर बैठे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सोंधा गौंटिया निवासी आयुष कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर के सामने बैठा था। इसी दौरान गांव के तीन लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpg)