Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस की एक महिला का भाई अक्सर उनके गांव आता-जाता था। इसी दौरान उसने उनकी 14 वर्षीय बेटी से संपर्क बढ़ा लिया। आरोप है कि 26 जून की रात वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना में उसके दोनों भाइयों की भी भूमिका होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकेश, भरतवीर और धीरज पुत्रगण तौले राम निवासी पिपरिया सुहास, थाना गजरौला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |