सिंहपुर: अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
June 25, 2026
सिंहपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र इन्हौना के अंतर्गत ग्राम सभा अंगूरी के बड़ी अंगूरी में बुधवार रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा अर्ध रात्रि में घर में घुसकर दो हजार नगदी वा कुछ गहने सीढी से उतरकर कर चोर पार कर ले गए मामला थाना क्षेत्र के अंगूरी गांव का है जहां के रहने वाली विधवा लक्ष्मी अपनी दो बेटियों संग भरण पोषण करती है शुक्रवार की रात अधिक गर्मी होने के कारण बच्चों को लेकर बाहर लेटी थी सुनसान देख चोर घर में घुसकर बिना किसी आहट के मामले को रखा दफा कर गए पुलिस की छानबीन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस की कार्यवाही जारी है।
