Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सोते समय नाबालिग किशोरी के साथ किया गया दुष्कर्म का प्रयास, खबर चलने के बाद हुआ मुकदमा दर्ज


कुंडा/प्रतापगढ़ । मां के साथ सो रही नाबालिग के साथ उसके ही गांव के युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की मां ने तहरीर दिया तो पुलिस पीड़िता को दो दिन थाने का चक्कर लगवाती रही लेकिन जब विधान केसरी की ओर से सोशल मीडिया पर खबर चलाई गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली महिला अपनी पुत्री के साथ सो रही थी। शुक्रवार की भोर में करीब 4 बजे तड़के उसके ही गांव का रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया और सोती हुई उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। आरोपी युवक की हरकत से उसकी पुत्री की नींद खुल गई तो उसके शोर मचा दिया तो युवक अपनी चप्पल छोड़कर भाग गया। घटना के आधा घण्टा बाद युवक पुनः अपनी चप्पल लेने पहुँचा तो पीड़िता ने उसे पकड़ लिया लेकिन वह खुद को छुड़ाकर भाग निकला। शुक्रवार की ही सुबह पीड़िता महिला आरोपी की चप्पल लेकर थाने पहुँची और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। लगातार दो दिन थाने बुलाने के बाद भी जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया तो विधान केसरी द्वारा सोशल मीडिया पर खबर चलाई गई तो हरकत में आई पुलिस ने आरोपी करन धुरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |