प्रतापगढ़। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की ष्दो बूंद जिंदगी कीष् खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा जनपदवासियों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की अतिरिक्त खुराक से वंचित न रहने पाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डॉ. रमेश पांडेय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आर.बी. यादव, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश कुमार सिंह, मेट्रन इंदु, एचपीवी कंसल्टेंट मनीष मिश्रा सहित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस के तहत जिले के सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद के 4,11,363 लक्षित बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 2,283 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जबकि 1,021 घर-घर भ्रमण करने वाली टीमें तैनात की गई हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं। उन्होंने कहा कि ष्हर बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित हो, पोलियो मुक्त समाज हमारा संकल्प हो।
उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार सिंह की महती भूमिका रही ,विदित हो कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
