Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः समाज सभा के 21वें छात्र-छात्रा सम्मान सभा में 128 मेधावियों को किया गया सम्मानित! शिक्षित समाज ही देश में निभा सकता है अग्रिणी भूमिकारू- रोशनलाल उमरवैश्य


प्रतापगढ़। जिला उमरवैश्य समाज सभा प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित 21वें छात्र-छात्रा सम्मान समारोह चिलबिला स्थित श्री उमरवैश्य धर्मशाला में श्री राम अजोर उमरवैश्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के अतिथि श्री राम उमरवैश्य रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सभा के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य व समाज सभा के अध्यक्ष गुलाब चंद्र,राम अजोर,श्री राम, लक्ष्मी नारायण ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। आए हुए छात्र-छात्रों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 

समाज सभा के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि आज 128 छात्र-छात्राओं को सम्मानपत्र, मेडल, उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें 70 हाई स्कूल व 58 इंटर के छात्र को सभी को समाज के पदाधिकारीयों ने सम्मानित किया और सभी मेधावियों को बहुत-बहुत बधाई दी गई। इसी क्रम में समाज के जिन बच्चों ने सरकारी नौकरी प्राप्त की थी उनमें हरिओम उमरवैश्य पृथ्वीगंज पट्टी का चयन उत्तर प्रदेश औषधि प्रयोगशाला एवं स्वप्निल उमरवैश्य जेई बिजली विभाग के लिए हुआ। हरिओम व स्वप्निल को समाज सभा की तरफ से माल्यार्पण कर गोल्ड मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त तीन बच्चों ने सरकारी एवं एडवोकेट की उपलब्धि प्राप्त की थी उन्हें भी सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री राम ने कहा कि समाज सभा का यह 21वां छात्र-छात्रा सम्मान समारोह ऐतिहासिक रहा। मेधावियों को सम्मान देकर सभी का उत्साह बढ़ाया गया है। समाज सभा के अध्यक्ष गुलाबचंद उमरवैश्य ने कहा कि यह बच्चे देश में समाज और जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रतापगढ़ से शुरू हुए इस सम्मान को अब देश के कोने-कोने में समाज के पदाधिकारी कर रहे हैं। शिक्षित समाज ही इस देश में अग्रिणी भूमिका निभा सकता है।

समाज सभा के पूर्व अध्यक्ष राम अजोर ने कहा कि आप सबको सम्मानित करने से हम सब गौरवान्वित हैं। आप सब आगे बढ़े और समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मदनलाल व स्वप्निल उमरवैश्य द्वारा किया गया। 

आभार ज्ञापन समाज सभा के कोषाध्यक्ष कैलाश मैनेजर द्वारा किया गया। विचार रखने वालों में श्री राम जी, कोषाध्यक्ष कैलाश मैनेजर, देवेंद्र गुप्ता, डॉ0 श्याम, जवाहरलाल बच्चा, मदनलाल, गुलाबचंद, आनंद उमरवैश्य, अमित कुमार, राजेश कुमार, लालता प्रसाद, शिव विलास, जीत लाल, रमेश मेडौली, महादेव, अरविंद कुमार, अजय कुमार, हनुमान प्रसाद, विश्वनाथ, राजकुमार, भारत लाल, श्यामलाल, गोवर्धन दास, सचिन, अमन गुप्ता, तेजस गुप्ता महिला सभा की अध्यक्ष पूनम गुप्ता, महामंत्री रेखा उमरवैश्य, स्वाति उमरवैश्य, अनन्या आदि सैकड़ो की संख्या में समाज के पदाधिकारी व अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |