संग्रामपुर: सीएमओ ने पोलियो बूथ का किया उद्घाटन
June 28, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत अमेठी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने जिला अस्पताल में फीता काट कर पोलियो बूथ का उद्घाटन किया और बच्चों को पोलियो ड्राफ्ट पीलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय टिकरिया प्राथमिक विद्यालय लोहरथा बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह और बीपीएम ने लोहारथा बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र के 39 बूथ पर पोलियो ड्राप खिलाया गया। अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई है पहले दिन 148830 जीरो से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया है डॉक्टर सिंह ने बताया जिले में कुल 894 बूथ बनाए गये अमेठी जिले का लक्ष्य 307103 बच्चों का है। लोगों को पल्स पोलियो से जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने से गंभीर और अपंग बनाने वाली बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए या अभियान समय-समय पर चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ पर जो बच्चा ना पहुंच पाया हो छूट गया हो उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाएगी उन्होंने अभिभावकों से अपील की यदि बच्चा पहले भी पोलियो की खुराक पी चुका है तो भी सुरक्षा चक्र बनाए रखने के लिए उसे यह ड्रॉप अवश्य पिलाएं।
