सिंहपुर: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल
June 28, 2026
सिंहपुर/अमेठी। जून महीने में हो रही भीषण गर्मी से जहां ग्रामीण क्षेत्र मे अधिकांश विद्युत कटौती से ग्रामीणों का बुरा हाल है वहीं विभाग के अधिकारी विद्युत कटौती को शासन का फरमान बताने में माहिर है अमेठी क्षेत्र सेमरौता सब स्टेशन में अधिकांश विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है ग्रामीण अंचल क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा आदेशित 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जाने की घोषणा कोआलाधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं जहां ग्रामीण क्षेत्र में 8 घंटे से १० घंटे मात्र विद्युत व्यवस्था से ग्रामीणों में भयानक गर्मी के चलते काफी रोष देखने को मिल रहा है अधिकांश समय पावर हाउस के अधिकारी कर्मचारी रोस्टिंग में ही व्यस्त रहते हैं इस बदहाल विद्युत व्यवस्था में जहां अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं वहीं ग्रामीण रो स्टिंग व्यवस्था में पावर हाउस की परिक्रमा करते और ग्रुप पर बिजलीघर की बाट जोहते रहते हैं अमेठी जनपद में विद्युत कटौती सेमरौता सब स्टेशन में सबसे अव्वल दर्जे में आती है जहां पर मात्र ग्रामीणों को 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है वहीं संबंधित अधिकारी लोगों का जवाब देने से कतराते रहते हैं।
