Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: स्वास्थ्य मेले में पहली बार दवा लेने पहुंचे मरीजो ने की सराहना


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहली बार पहुंचे क्षेत्र के धोएं निवासी ओंकार नाथ मिश्रा ने स्वास्थ्य मेले की सराहना की। उन्होंने निशुल्क परामर्श मुफ्त दवा वितरण स्वास्थ्य जांच की सरहना की उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा बताया गया कि रविवार को अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में स्वास्थ्य मेरा लगता है। मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श दी जाती है मुफ्त दवाई दी जाती है और मुफ्त जांच भी होती है। उन्होंने कहा कि मैं आज पेट की तकलीफ को लेकर स्वास्थ्य मेले में आया मेले में तैनात चिकित्सकों द्वारा मेरा उपचार किया गया अच्छी दवाइयां दी गई और जांच भी की गई उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का मैं सराहना करता हूं। उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों से ग्रामीणों को उनका घर के निकट ही निशुल्क इलाज और जांच की सुविधा मिल रही है स्वास्थ्य सुविधा को देखकर ओंकारनाथ मिश्रा ने स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं खुलकर सराहना की। मेले में कल 55 मरीज का इलाज हुआ लगभग 20 मरीज का  लैब जांच किया गया। सभी को निशुल्क दवा दी गई। आज मेले में महिला डॉक्टर सिमरन फार्मासिस्ट अरुण मिश्रा लैब टेक्नीशियन काजल नायक 2 एएनएम, स्टाफ नर्स शीलू सिंह और आशीष यादव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |