शाहाबाद। मंगलवार को शाहाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में राणा शुगर मिल की ओर से सभी पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी तथा राणा शुगर मिल के उपाध्यक्ष अमर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
कार्यक्रम से वापस लौटने पर राणा शुगर मिल के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गन्ना किसानों के भुगतान की स्थिति बेहद खराब थी, जबकि वर्तमान में डबल इंजन की सरकार चीनी मिलों के माध्यम से किसानों को समय पर भरपूर भुगतान दिलवा रही है।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में एचआर मैनेजर मोहित कुमार, रमाकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
