शाहबाद । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह सागर द्वारा क्षेत्र के भूड़ासी, सरकड़ा, शाहपुरदेव एवं करेथी आदि गांवों में जनसंपर्क कर पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) की मजबूती हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र सिंह सागर ने कहा कि प्रदेश में आज महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसे रोकने में वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान प्रदेश का धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने पर केंद्रित है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, नौजवान एवं किसान यदि रोजगार और भाईचारा चाहते हैं तो वर्ष 2027 में पीडीए के तहत एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं, जिससे प्रदेश का विकास हो सके और किसानों की समस्याओं का समाधान होने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।
इस बैठक में सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र बाबू एडवोकेट, नदीम अंसारी, जगतपाल, रामदास पाल, अमरपाल लोधी, हरी सिंह, इकबाल, ओमपाल लोधी, इरफान अंसारी, हरीश लोधी, वीरसिंह लोधी, मदन लाल, सरनाम दिवाकर, प्रेमपाल जाटव, बालकराम सागर, हरपाल सागर, बबलू अंसारी एवं आबिद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सम्मानित साथीगण मौजूद रहे।
