प्रतापगढः बिना फिटनेस व सुरक्षा मानकों वाले स्कूली वाहनों पर 1 जुलाई से होगी कार्रवाई
June 30, 2026
प्रतापगढ़। जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ए० के० शुक्ला ने मंगलवार को बताया है कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त स्कूल प्रबन्धकोंध्प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि अपने-अपने स्कूलों में संचालित होने वाले समस्त वाहनों का फिटनेस एवं परमिट अनिवार्य रूप से करा लिया जाए, क्योंकि स्कूली वाहनों जिनका फिटनेस एवं परमिट समाप्त हो गया है, ऐसे स्कूली वाहनों को फिटनेस समाप्ति एवं परमिट समाप्ति की नोटिस इस कार्यालय द्वारा पूर्व में ही प्रेषित किया जा चुका है। उन्होने यह भी अवगत कराया है कि दिनांक 01 जुलाई 2026 से समस्त विद्यालय अपने निर्धारित समय पर खुल जायेगें। उन्होने समस्त स्कूल प्रबन्धकोंध्प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि अपने स्कूल के समस्त वाहनों के प्रपत्रों यथा फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण को वैध करायें तथा स्कूली वाहनों में सी०सी०टी०वी० कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जॉच करके वाहनों का संचालन करायें। वाहन चालकोंध्परिचालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व चरित्र सत्यापन पुलिस विभाग से कराने के उपरान्त ही वाहन का संचालन करायें, जिससे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होने समस्त स्कूल प्रबन्धकोंध्प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि यदि आप द्वारा स्कूली वाहनों के समस्त प्रपत्रों को वैध या स्कूली मानकों को पूर्ण नही किया जाता है तो 01.07.2026 से परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
.jpg)