Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: हजरतगंज में चला नगर निगम का श्हंटरश् रू फायर स्टेशन और कोतवाली के सामने से हटाए अवैध कब्जे


लखनऊ। शहर के सबसे वीआईपी इलाके हजरतगंज में सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लखनऊ नगर निगम (जोन 1) ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने हजरतगंज कोतवाली और हजरतगंज फायर स्टेशन के ठीक सामने सड़कों पर अवैध रूप से काबिज दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

स्थानीय दुकानदारों द्वारा पूरी रोड पर अतिक्रमण कर सड़क पर ही गाड़ियां बनाने और मरम्मत का काम किया जा रहा था, जिससे आए दिन भारी जाम की स्थिति बनी रहती थी। हालात इतने बदतर थे कि वीआईपी इलाका होने के बावजूद किसी दुर्घटना या आगजनी के वक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इस अतिक्रमण और जाम में फंस जाती थीं। खुद हजरतगंज कोतवाली पुलिस को भी अपनी गाड़ियों के आवागमन के लिए इस भारी जाम का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार चेतावनी के बाद भी दुकानदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे, जिसके कारण आम जनता के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं पर भी संकट मंडरा रहा था।

अतिक्रमण को पूरी तरह साफ करने के लिए नगर निगम की ओर से जोनल अधिकारी और राजस्व इंस्पेक्टर देवी शंकर दूबे के नेतृत्व में श्296 टीमश् भारी दलबल के साथ मौके पर मौजूद रही। टीम ने सड़क पर अवैध रूप से रखे सामान को जब्त किया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि दोबारा सड़क पर कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |