लखनऊ: ब्लू हेवन ने राधिका मदान और 50 से अधिक इंफ्लुएंसर्स के साथ आयोजित की क्रिएटर-लीड मेकअप पार्टी
June 29, 2026
लखनऊ । ईएसएमई कंज्यूमर के अंतर्गत आने वाले भारत के अग्रणी होमग्रोन ब्यूटी ब्रांड ब्लू हेवन ने के फॉर्च्यून पार्क बीबीडी में अपनी क्रिएटर-लीड मेकअप पार्टी का एक और सफल आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से 50 से अधिक इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया।क्रिएटर्स को एक अनूठा और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के आकर्षक एंगेजमेंट जोन बनाए गए थे। पूलसाइड एरिया में क्रिएटर्स ने ब्लू हेवन के विभिन्न उत्पादों को एक्सप्लोर किया, कंटेंट तैयार किया और अन्य इंफ्लुएंसर्स के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त किया। इसके अलावा लिप्स और आईज कैटेगरी के लिए समर्पित प्रोडक्ट जोन, इंटरैक्टिव गेम्स और फोटूबूथ्स ने पूरे आयोजन को और भी रोमांचक बना दिया।इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए ईएसएमई कंज्यूमर की हेड ऑफ मार्केटिंग जयंती चैधरी ने कहा कि ब्यूटी ब्रांड्स से उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं लगातार बदल रही हैं और इन बदलावों के अनुरूप नवाचार करना हमारी प्राथमिकता है। ब्लू हेवन में हम लगातार ऐसे उत्पाद विकसित कर रहे हैं जो विभिन्न ब्यूटी आवश्यकताओं, पसंद और अभिव्यक्तियों को ध्यान में रखते हैं। 200 से अधिक लिपस्टिक शेड्स और विभिन्न श्रेणियों में विस्तृत पोर्टफोलियो के साथ हमारा उद्देश्य है कि हर उपभोक्ता को अपनी पसंद के अनुरूप उत्पाद मिल सके।हमारे लिए क्रिएटर कम्युनिटी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जिसकी रचनात्मकता और प्रभाव आज ब्यूटी इंडस्ट्री को नई दिशा दे रहे हैं स इस अवसर पर राधिका मदान ने कहा, ष्पटना में ब्लू हेवन की क्रिएटर कम्युनिटी के साथ मेरा अनुभव बेहद यादगार रहा था और लखनऊ में उस सफर को आगे बढ़ाना मेरे लिए बेहद खास रहा।
