लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने सोमवार को हजरतगंज वार्ड में श्आरम्भ 8.0श् अभियान के तहत प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्रसिद्ध व्यावसायिक प्रतिष्ठान मोती महल में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथीन मिलने और गंदगी पाए जाने पर अधिकारियों ने ₹20,000 का चालान काटा।
अभियान के तहत टीम ने अन्य दुकानदारों को भी जागरूक किया और उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़कर कपड़े व जूट के थैलों का उपयोग करने तथा गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
