Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः घर में अकेली महिला को देख घुसा युवक, छेड़छाड़ का प्रयासय विरोध पर दी जान से मारने की धमकी


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार घटना रात करीब नौ बजे की है। वह घर पर अकेली थी, तभी गांव निवासी कुलदीप पुत्र चरनपाल उसके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और छेड़छाड़ का प्रयास किया।

महिला ने जब विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने की आहट मिलते ही वह जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |