तिलोई: स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
June 25, 2026
तिलोई/अमेठी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निर्धारित मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी ग्राम सुब्बा का पुरवा मजरे मिश्रौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तलाशी से कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
