संग्रामपुर: डीएपी खाद न मिलने से किसान मायूस
June 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्रीय सहकारी समिति में किसानों को धान की रोपाई के लिए डीएपी खाद नहीं पा रही है। जिससे आये दिन किसान समिति का चक्कर लगा रहे हैं।दो दिन पहले गोरखापुर सहकारी समिति केंद्र के सचिव निर्भय सिंह बताया कि इसी सप्ताह डीएपी खाद केंद्र पर आ जाएगी लेकिन डीएपी खाद उन्हीं किसानो को मिलेगा जिनके पास फार्मर रजिस्ट्री की प्रतिलिपि होगी। कसारा निवासी आर डी यादव ने बताया कि हमारे पास फार्मर रजिस्ट्री की कॉपी उपलब्ध है फिर भी केंद्र पर डीएपी खाद न होने के कारण खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही उन्होंने बताया धान की रोपाई के लिए नर्सरी पूरी तरह तैयार हो गई है खेतों में पानी भार गया है लेकिन इस बार डीएपी खाद न मिलने से हम लोग निराश होते जा रहे हैं। देवी प्रसाद तिवारी उर्फ गांधी ने बताया कि खेतों में धान की रोपाई की पूरी तैयारी हमने कर ली है लेकिन डीएपी खाद न मिलने से इस बार हम लोगों के लिए बड़ी समस्या होती जा रही है। इसी प्रकार क्षेत्र के लगभग सभी किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द संग्रामपुर क्षेत्र में डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए जिससे धन की रोपाई आसानी से हो सके। संग्रामपुर क्षेत्र में तीन समिति सुनिश्चित की गई है जहां डीएपी खाद उपलब्ध होगी । जिसमे गोरखापुर-करौंदी- और भावलपुर शामिल है।
