कमरौली: रिसेप्शन हत्याकांड! कमरौली पुलिस का गुडवर्क! हत्या के पांच आरोपी 24 घंटे मे गिरफ्तार, फरसा बरामद
June 25, 2026
कमरौली/अमेठी। जनपद की कमरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया है। यह कार्रवाई बीते 24 घंटे के भीतर विशेष अभियान चलाकर की गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस सफलता को पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 90/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109, 351(3) बीएनएस थाना कमरौली जनपद अमेठी में वांछित पांच अभियुक्त/ अभियुक्ता .सहजराम पुत्र मधऊ उम्र करीब 62 वर्ष, पारसनाथ पुत्र सहजराम उम्र करीब 33 वर्ष, विष्णु पुत्र सहजराम उम्र करीब 20 वर्ष, बालक लाल पुत्र सहजराम उम्र करीब 29 वर्ष, व लक्ष्मी पुत्री लल्लन उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम पूरे मोलना मजरे बरसण्डा थाना कमरौली जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 फरसा, 01 लाठी तथा 01 बाँस का डंडा बरामद हुआ । कमरौली पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किए जाने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस की तत्परता, सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू करते हुए विभिन्न पहलुओं पर गहन पड़ताल की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। एसपी के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार अभियान चलाकर मामले का खुलासा किया और संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और शीघ्र खुलासे से यह संदेश गया है कि अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
