Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों के साथ बीईओ की मासिक समीक्षा बैठक


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर के इण्टर कॉलेज कालिकन धाम में मंगलवार दोपहर को खंड शिक्षा अधिकारी  शशांक मिश्रा की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई इसमें विकास खंड के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक  उपस्थित रहे। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा ने स्कूल चलो अभियान के तहत आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने विद्यालय खुलने के बाद छात्र नामांकन बढ़ाने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखें और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की निर्देश दिए इसके अतिरिक्त कमजोर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार हेतु कैच-अप गतिविधियों और उपचारात्मक कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा बैठक में स्कूल चलो अभियान छात्र नामांकन डीबीटी एवं अपार आईडी, यू-डायस कार्य , ऑपरेशन कायाकल्प, मध्याह्न भोजन, टीएलएम का उपयोग निपुण लक्ष्य ऐप पर मूल्यांकन तथा शासनादेशों के अनुपालन की समीक्षा की । बीईओ शशांक मिश्रा स्पष्ट किया शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय बाद तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षक सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डॉक्टर नागेंद्र सिंह संजय तिवारी,रविंद्र सिंह, आदि प्रधानाध्यापक बैठक में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |