Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम ने की कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश


प्रतापगढ़। जिले में  जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को देर रात्रिकाल कैम्प कार्यालय के सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह, आईजीआरएस, राजस्व न्यायालय में लम्बित वादों आदि बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत देय, खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, मण्डी, वाणिज्य कर सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किये गये है उसकी शत् प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाये इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, जिन विभागों द्वारा आरसी जारी की गयी है राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर उनकी वसूली सुनिश्चित करायें। डीएम ने राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादों की जानकारी ली और समस्त उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार को निर्देशित करते हुये कहा कि 5 एवं 3 वर्ष के लम्बित वादों की सुनवाई कर प्रकरण को समाप्त किया जाये। उन्होने विभिन्न धाराओं के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। आईजीआरएस के सम्बन्ध में समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि जो प्रकरण आईजीआरएस पोर्टल पर आ रहे है उन्हें गम्भीरता से लिया जाये और प्रकरणों का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता को सन्तुष्ट किया जाये और उसका फीडबैक भी प्राप्त किया जाये जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से सन्तुष्ट हो। उन्होने निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणोें का निस्तारण मौके पर जाकर करें। 

डीएम ने बैठक में नगरीय निकायों के ईओ को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि नगरीय निकायों का पैसा नगरीय निकायों में खर्च किया जाये, अन्यत्र कहीं खर्च न किया जाये यदि ऐसा प्रकरण पाया जायेगा तो सम्बन्धित ईओ के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। नगरीय निकायों में जो भी कार्य कराये जाये उसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये जिससे कार्य पूर्ण होने पर उसका निरीक्षण किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |