Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: काली माई चौराहे पर महाजन ने पिलाया शरबत


संग्रामपुर/अमेठी। गर्मी और उमस से परेशान राहगीरों यात्रियों और मजदूरों को राहत देने के लिए रामगढ़ निवासी केवला देवी विद्यालय विशेषरगंज के संस्थापक गया प्रसाद सिंह महाजन ने आज विशेश्वरगंज के काली माई मंदिर के पास चैराहे पर हजारों लोगों को शरबत पिलाया । उन्होंने बताया कि गर्मी और उमस से परेशान राहगीरों  को अन्य लोगों को  गर्मी से राहत देने के लिए आज हम लोगों ने काली माई मंदिर पर स्टाल लगाकर हजारों लोगों को शरबत पिलाया है। उन्होंने कहा कि यह एक पुनीत और सेवा कार्य माना जाता है इसी समय-समय  पर करना चाहिए इससे  परिवार व क्षेत्र में खुशी बनी रहती है इस कार्यक्रम में सुशील सिंह कल्लू, पप्पू सिंह व अन्य लोग शामिल होकर लोगों को शरबत पिलाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |