प्रतापगढ़। जिले में ब्रह्मदेव जागरण मंच का स्थापना दिवस सिविल लाइन दहिलामऊ दक्षिणी शुकुलपुर स्थित चंडिका देवी धाम पर पूरे विधि विधान आस्था हर्षोल्लास और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया गया । इस विशेष अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित विधि शास्त्री ने पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच हुआ व पंडित बालेंद्र भूषण मिश्रा अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच वार्ड दहिलामऊ दक्षिणी को श्रीराम जी का पूजन अर्चन कराने के साथ संगठन लोगों ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया सुंदरकांड की संगीतमय चैपाइयों से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय हो गया । पाठ के उपरांत सभी ने मिलकर श्रीराम जी और माता चन्दिका की दिव्य भव्य आरती की । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ हमें जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है और संगठन में एक जूटता की भावना बढ़ाता है ।आरती के पश्चात सभी भक्तों और उपस्थित अतिथियों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया । अन्त में इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच पंडित धर्मराज पाठक पूर्व अधिशासी अभियंता ने प्रतिवर्ष की भांति पुनः आगामी 25 जुलाई से चलने वाले वृक्षारोपण अभियान पर सभी पदाधिकारी से बढ़-चढ़कर सहयोग दिलाए जाने का आवाहन किया ।
इस मौके पर विशेष उपस्थिति पंडित शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी , पूर्व प्रधान शुकुलपुर चंद्र प्रकाश शुक्ला , महेंद्र कुमार शुक्ला , रहेन्द्र कुमार शुक्ला आलोक गर्ग विनोद शुक्ला सुशील शुक्ला संगठन मंत्री ब्रह्मदेव जागरण मंच धर्मेंद्र शुक्ला वेंकटेश शुक्ला राजू बाबा हर्षित मिश्रा बृजेश कुमार शुक्ला प्रमोद कुमार शुक्ला मनोज कुमार शुक्ला पंडित शिवप्रसाद त्रिपाठी अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ डॉक्टर संत लाल मिश्र जिला संगठन मंत्री पंडित रमापति मिश्रा नगर उपाध्यक्ष श्रीमती विभा तिवारी श्रीमती मंजू शुक्ला जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति श्रीमती प्रतिभा मिश्रा जिला संगठन मंत्री ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति श्रीमती सविता मिश्रा जिला प्रचार मंत्री ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति व जय प्रकाश उपाध्याय मीडिया प्रभारी ब्रह्मदेव जागरण मंच जूनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
