Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप से मचा कोहराम


वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के भीतर दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे बड़ी तबाही मची है। भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत का दावा किया गया है और देश में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है और लोगों को घरों में जाने से रोका जा रहा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी जिसे फिर अपडेट कर 7.2 किया गया और कुछ ही मिनट में आए भूकंप की तीव्रता 7.5 थी और इसका केंद्र कैरेबियन तट पर स्थित मोरोन बस्ती से लगभग 28 किलोमीटर पश्चिम में था और इसकी गहराई 13 किलोमीटर थी।

बुधवार की शाम वेनेजुएला में लगातार दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था और इसका केंद्र देश के कैरिबियन तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में, काराकस से लगभग 168 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर थी। कुछ ही मिनटों बाद, USGS ने 7.5 तीव्रता के और भी बड़े भूकंप की जानकारी दी। दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

US पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग हिलती हुई इमारतों से बाहर निकलकर भागते दिखाई दे रहे हैं; कई लोग सदमे में थे क्योंकि उन्होंने पूरी की पूरी दीवारें ढहते देखी थीं, जिससे सड़क से ही घर का फर्नीचर दिखाई दे रहा था। राजधानी के दो इलाकों में धूल के गुबार भी देखे गए, जहां आमतौर पर रेस्तरां और अन्य कारोबारों में काफी चहल-पहल रहती है।

गृह मंत्री डियोसदादो कैबेलो ने कहा कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए हैं। उन्होंने बताया कि काराकस के अल्तामिरा इलाके में घर और इमारतें ढहने से चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने लोगों से घर के बाहर ही रहने की अपील की क्योंकि बाद के झटकों (आफ्टरशॉक्स) से कुछ इमारतों को और नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भूकंप में कुछ लोग घायल हुए हैं। वाहन चालकों से कहा गया है कि वे एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खाली कर दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |