वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही! मरने वालों की संख्या 10,000 से एक लाख के बीच होने की आशंका
June 25, 2026
वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए "गंभीर नुकसान" के कारण बंद कर दिया गया है। देशकी कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई है। भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।
