Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः रोजगार अप्रेंटिस मेले का आयोजन! 32 अभ्यर्थी चयनित


अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज में कल रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 84 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में विजन इंडिया प्रा. लि., नोएडा के एचआर शैलेन्द्र दुबे द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 32 अभ्यर्थियों का चयन विजन इंडिया प्रा. लि., नोएडा के लिए किया गया। इसके अतिरिक्त आयोजित अप्रेंटिस मेले में बिजली विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं नलकूप खंड में भी अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य एम.पी. सिंह, सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, रोजगारध्अप्रेंटिसशिप प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, अप्रेंटिसध्रोजगार प्रभारी भारत भूषण मिश्रा,  दिवाकर मिश्र, करुणेश कुमार गौड़, अमरीश कुमार, पंकज तिवारी तथा  रविकांत मिश्र सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य  ने कहा कि उक्त  मेले के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्योगों से जोड़कर रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |