Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जिला उद्योग बन्धु, श्रम बंधु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की प्रभारी जिलाधिकारी ने की बैठक


अमेठी। प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने कल कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बंधु एवं औद्योगिकध्व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जिला प्रबंधन इकाई की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देष दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने इकाइयोंध्व्यापारिक बन्धुओं से प्राप्त समस्त प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को षीघ्र निस्तारित करनेध्कराने के निर्देष दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित भूखंडों पर से अवैध कब्जा हटवाए जाने, सड़कों एवं नालियों के पुनर्निर्माण एवं नाली की साफ-सफाई कराने, औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत कनेक्षन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा संबंधित को आवष्यक निर्देष दिए। इसके उपरान्त निवेष मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के संबंध में षीघ्र निस्तारण सुनिष्चित करने के निर्देष दिए गए। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिष्चित करने के निर्देष दिए गए। बैठक में निवेषकों द्वारा किए गए एमओयू के क्रियान्वयन तथा उन्हें धरातल पर उतारने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा निर्देष दिए गए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिष्चित किया जाएगा। उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और उनकी सुरक्षा पर भी विषेश ध्यान दिये जाये। प्रभारी जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि उद्योग इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुने एवं जल्द से जल्द निपटान करना सुनिष्चित करें। साथ ही उन्होंने समस्त औद्योगिक इकाइयों से अनुरोध करते हुए कहा कि उनके यहां जो भी श्रमिक कार्य कर रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा जारी मिनिमम वेज एक्ट के अनुसार पारिश्रमिक उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराया जाना सुनिष्चित करें। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र  ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा तथा बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया बैठक के उपरांत उद्योग इकाइयों के प्रतिनिधियों ने जनपद में त्योहार को षांतिपूर्ण व सकुषल संपन्न कराए जाने पर जिला प्रषासन को बधाई दी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |