Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ में होगा उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन, किसानों के लिए सुनहरा अवसर


प्रतापगढ़। जिले में जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने मंगलवार को जनपद के समस्त कृषकों, आम उत्पादकों, प्रसंस्करणकर्ता, पौधशाला स्वामियों को अवगत कराया है कि ‘‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’’ का आयोजन दिनांक 03 से 05 जुलाई, 2026 को प्रातः 10 बजे से इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में किया जा रहा है, जिसमें उत्पादक कृषक अपने आम की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्श (प्रत्येक प्रदर्श 1 किग्रा० अथवा 5 आम) डिस्प्ले कर सकते हैं जो कृषक स्वयं न जाकर अपने प्रदर्श को वहां लगाना चाहते हैं वह 01 जुलाई 2026 को अपरान्ह 03 बजे तक प्रदर्श जिला उद्यान अधिकारी प्रतापगढ़ कार्यालय में उपलब्ध करा दें। जो बागवानध्पौधशाला स्वामी अपना उत्पाद वहां विक्रय करना चाहते हैं वह स्टाल लगाकर विक्रय कर सकते हैं। जनपद के कृषक प्रदर्शनी में दिनांक 03, 04 व 05 जुलाई, 2026 को सम्मिलित हो सकते हैं, प्रर्दशनी में बागवानों को आम की विभिन्न प्रजातियोंध्आम की खेती में हो रहे नवाचार, विपणन, प्रसंस्करण उत्पाद आदि तकनीकी ज्ञान वैज्ञानिकों के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |