प्रतापगढ़ । ग्रामीण विकास एवं मजदूर कल्याण समिति की ओर आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय नागपंचमी महोत्सव के आयोजन समिति का चुनाव 15 जुलाई को होना निश्चित हुआ है। इसके लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के सचिव एडवोकेट सभापति द्विवेदी ने बताया कि लोक रीतियों, परंपराओं और विभिन्न लोक विधाओं को जीवित रखने के लिए संस्था की ओर से पिछले 19 वर्षों से दो दिवसीय नागपंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्रीय कलाकारों के साथ दूरदराज के भी लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाता है। इस वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नई आयोजन समिति गठित की जाएगी। पुरानी समिति को भंग कर दिया गया है। आयोजन समिति का चुनाव 15 जुलाई को होगा। चुनाव के लिए गठित कमेटी में शिक्षक एवं समाजसेवी आनन्दलाल श्रीवास्तव को मुख्य चुनाव अधिकारी जबकि शिक्षक पंडित रामशिरोमणि मिश्र और कृष्णा नन्द त्रिपाठी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
