Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः रोटरी क्लब ने मनाया 55वाँ स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों का हुआ सम्मान! राज्य मंत्री संजय गंगवार बोले -रोटरी का अपना भवन बने, ताकि सामाजिक सेवा को मिले और मजबूती


पीलीभीत। रोटरी क्लब  का 55वाँ स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्थानीय होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के सामाजिक योगदान, वार्षिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी रोटेरियन देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि क्लब के एकमात्र संस्थापक सदस्य रविंदर अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी सदस्यों ने खुशी साझा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना ने की। उन्होंने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल में संचालित सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी।समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय गंगवार का पटका एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का अपना भवन होना चाहिए, जिससे होटल पर होने वाला खर्च बचे और उस धनराशि का उपयोग अधिक से अधिक सामाजिक कार्यों में किया जा सके। उन्होंने भविष्य में हरसंभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।मुख्य अतिथि ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वितरण में सचिव कपीश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और ईश बंसल ने विशेष सहयोग दिया।

इस अवसर पर डॉ. एस.पी.एस. संधू एवं डॉ. अनुरिता सक्सेना को विशेष सहयोग के लिए वार्षिक अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ सदस्य डॉ. एस.के. अग्रवाल, परविंदर सिंह सहमी, देवेश बंसल, अवधेश गुप्ता, सरदार सिंह चावला, तारा सिंह, पंकज महातिया, राहुल अग्रवाल, आगामी सचिव विजय जायसवाल, राजेंद्र सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं एनीज मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर कार्यकारिणी की ओर से अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना को पूरे वर्ष सफल एवं उत्कृष्ट कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मुख्य अतिथि संजय गंगवार के कर-कमलों द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |