Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिली डिग्री, सेवा और मानवता का दिया गया संदेश


इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में द्वितीय दीक्षांत समारोह, देश-विदेश के शिक्षाविदों की रही मौजूदगी

अमेठी । इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग (आईजीएससीओएन) में सोमवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में बीएससी नर्सिंग, पीबीबीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह के मुख्य अतिथि एबीवीएमयू, लखनऊ के डीन नर्सिंग डॉ. अशोक कुमार बिश्नोई ने कहा कि नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का दायित्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान के विद्यार्थी देश और विदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। प्रिंकोन्सर यूनिवर्सिटी, लीमा (पेरू) के कुलपति प्रो. डॉ. कोप्पुला बाबू ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के इस दौर में प्रशिक्षित और संवेदनशील नर्सों की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ करुणा और नैतिक मूल्यों को भी अपनाने का आह्वान किया।एरा यूनिवर्सिटी, लखनऊ की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंजलाच्छी मुथुकुमारन तथा एम्स पटना की ट्यूटर मिस डी. कोटेश्वरम्मा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल प्रो. डॉ. रमेश एस और वाइस प्रिंसिपल गोमती एम के नेतृत्व में हुआ। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. रमेश एस और वाइस प्रिंसिपल गोमती एम ने सभी स्नातकों को बधाई देते हुए निष्ठा, उत्कृष्टता और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता को अपने पेशे का आधार बनाने का संदेश दिया। डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गर्व झलकता रहा। एमएससी नर्सिंग की एक छात्रा ने कहा कि संस्थान ने उन्हें केवल कुशल नर्स ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने की सीख भी दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |