अमेठीः नर सेवा ही नारायण सेवा! भीषण गर्मी में बढ़ाया मदद का हाथ! बहू शाम्भवी अनन्त विक्रम सिंह ने ग्लूकोज वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल
May 21, 2026
अमेठी। नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए अमेठी के लोनियापुर में सती महारानी जनकल्याण ट्रस्ट की ट्रस्टी और क्षेत्र की लोकप्रिय व्यक्तित्व शाम्भवी अनन्त विक्रम सिंह द्वारा एक सराहनीय मानवीय पहल की गई। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए, शाम्भवी सिंह ने स्थानीय राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच ग्लूकोज का वितरण किया। भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए चलाये गए इस अभियान के दौरान शाम्भवी अनन्त विक्रम सिंह की टीम सक्रियता से लोगों तक सहायता पहुँचाई । उन्होंने कहा कि ष्इस चिलचिलाती धूप में जनसेवा ही हमारा परम धर्म है। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विश्वास पहुँचाना है।क्षेत्रीय जनता ने अपनी श्बहुरानीश् के इस संवेदनशील व्यवहार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम्भवी अनन्त विक्रम सिंह न केवल राजघराने की परंपराओं का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि ष्सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को आत्मसात कर जन-जन के सुख-दुख में सहभागी बन रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समर्थकों और अमेठी की जनता में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने भावुक होकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और यह चर्चा आम रही कि अमेठी की जनता अब अपनी इस लाड़ली बहू को आगामी समय में विधायक के रूप में देखने को आतुर है। उनकी सक्रियता और सेवा भाव ने क्षेत्र में एक नए राजनीतिक और सामाजिक विश्वास का संचार किया है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ट्रस्ट के पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने श्बहूरानी के विश्वासश् और उनकी कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की।

