संग्रामपुर: पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 राजीव गांधी को किया याद
May 21, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न , तकनीकी शिक्षा के जनक स्व राजीव गांधी की 35 वी पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। पू्र्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी की जनता ने उनको याद करते हुए भावुक हो गए। ब्लॉक संग्रामपुर क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश के नेतृत्व से दर्जनों लोगों ने स्व राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर दिलीप तिवारी ने बताया कि अमेठी की पहचान थे पू्र्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी -बलराम वर्मा ने इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि अमेठी ही नही पूरे विश्व में भारत की पहचान इनके नेतृत्व में हुई थी।जमुना वर्मा ने कहा इनका कार्यकाल सर्व समाज का विकास किया।पंकज मिश्रा ने बताया कि राजीव जी के कार्यकाल में बेरोजगारी कम हुई थी सभाजीत शुक्ला ने बताया कि अमेठी में विभिन्न रोजगार के लिए लाई गई फैक्ट्री इन्हीं कार्यकाल की देन है उनके कार्यकाल में सबसे अधिक विकास हुआ था।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि अमेठी व अमेठी क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर पूरे देश के कोने-कोने में जाने वाले रेलमार्ग से जोड़ा गया था और ट्रेन चलाई गई थी लेकिन आज कई ट्रेनिंग बंद कर दी गई जिसके कारण अमेठी वासियों को सुल्तानपुर व लखनऊ से ट्रेन पकड़ना पड़ता है। इस कार्यक्रम में अम्ब्रेश शुक्ला ओम प्रकाश पाण्डेय -महेन्द्र सिंह सुनील सिंह वीर सिंह यादव सहित कई लोगों ने स्व राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।

