Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः रामलीला मैदान के मानस भवन में शुरू हुआ सिलेंडर वितरण, मिली राहत


अमेठी। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के प्रयासों से अमेठी के रामलीला मैदान स्थित मानस भवन में रसोई गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से ही उपभोक्ता सिलेंडर की रसीद लेकर लाइन में खड़े नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश मसाला ने फीता काटकर किया और एक महिला को सिलेंडर देकर वितरण प्रक्रिया की शुरुआत कराई। हालांकि, वितरण शुरू होते ही बिजली कटौती हो जाने से करीब दो घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, जिससे लोगों को तेज धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान राजेश मसाला ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा के संज्ञान में लाया था। मंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल स्थानीय स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित कराई, ताकि लोगों को सिलेंडर लेने के लिए 30 किलोमीटर दूर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि लगातार पत्राचार और प्रयासों के बाद रामलीला कमेटी के सहयोग से मानस भवन में सिलेंडर वितरण की स्थायी व्यवस्था की गई है। इससे अब अमेठीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और समय की बचत भी होगी। मौके पर प्रशासन और पूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सुमन चैधरी और अरुण पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |