Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अनियंत्रित होकर पलटा ई -रिक्शा, कई घायल


अमेठी। चार पहिया कार की टक्कर से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सभी श्रद्धालु बुद्ध पूर्णिमा पर सुल्तानपुर के गोमती नदी से स्नान कर लौट रहे थे।  कि इसी दौरान थौरा के पास जैसे ही ई रिक्शा पहुंचा था कि  अमेठी से सुल्तानपुर की ओर जा रही आर्टिगा कार ने ई रिक्शा में साइड मार दी, जिससे ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिसमें  तीन लोग घायल हो गए । आरोप है कि 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन जब समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो ई रिक्शा चालक ने सभी तीनों घायलों को दूसरे ई रिक्शा के माध्यम से अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ।  मिली जानकारी के अनुसार तिवारी पुर निवासी सरोज तिवारी थौरा गांव निवासी उर्मिला तिवारी और उनके पति करुणा शंकर तिवारी ई रिक्शा चालक विनोद अग्रहरि के साथ सुलतानपुर स्थित  गोमती नदी में स्नान करने पहुंचे थे। यहां से वापस लौटते समय थौरा गांव के पास अर्टिगा कार ने ई रिक्शे को साइड मार दी ई रिक्शा के पीछे का हिस्सा कार से टकरा गई। जहां  सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा पलटने से  तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अमेठी सामुदायिक स्वास्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ। वही ई रिक्शा चालक के पैर में मामूली चोट आई है। डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि तीन लोग घायल अवस्था में आए थे जिनमें दो महिलाएं वह एक पुरुष शामिल थे। एक महिला के चेहरे व एक के पैर में चोटें आई हैं फिलहाल सभी तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |