Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: मां कालिकन का दरबार, गंदगी का अंबार


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थालो पर लगातार खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर के निर्देश पर साफ -सफाई अभियान निरन्तर चलता रहता है।इसके उपरांत कचड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था न होने के कारण कचड़े का ढेर लगता रहता है। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में नियमित मंगलवार व शनिवार को टीम लगाकर साफ सफाई कराई जाती है फिर भी सही प्रबंधन ने होने का कारण बनता गंदगी भरी रहती है। सबसे अधिक ढेर मां कालिका के मंदिर की साफ-सफाई के बाद फेंके गये माला फूल का ढेर उसके बाद सभी धर्म शालाओं के पास फेंके गई झूठी पत्तलों का ढेर जो कालिकन धाम की सुन्दरता पर दाग लगा रहा है।कालिकन धाम आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासनिक सफाई के साथ कालिकन धाम की समिति द्वारा सफाई कराई जाय तभी गंदगी मुक्त कालिकन धाम बनाया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |