Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: उर्स मेले में फ्री झूला न झुलाने पर विवाद , संचालक समेत तीन घायल, केस दर्ज


लखनऊ । आलमबाग पुलिस से एक झूला संचालक ने चार युवकों पर उर्स मेले में फ्री मे झूला झूलाने से मना करने पर मारपीट धमकी का आरोप लगा लिखित नामजद शिकायत की है। आलमबाग कोतवाली इलाके के प्रेमवती नगर गढ़ी कनौरा निवासी इलियास पुत्र मोहम्मद यासीन खाँन ने बताया  उसने 19 मई को तालकटोरा फैक्ट्री एरिया में लगे उर्स मेले में झूला लगाया था। आरोप है कि उसी रात करीब 1रू30 बजे उसके झूले के पास आशीष नामक युवक अपने तीन साथियों जैद खाँन, सुल्तान उर्फ मोहम्मद शकील और अंकित निवासी गढ़ी कनौरा के साथ पहुंचा और फ्री में झूला झुलाने की बात कही।पीड़ित के अनुसार जब उसने मुफ्त में झूला झुलाने से मना किया तो चारों आरोपी उस पर हमलावर हो गए और मारपीट शुरू कर दी और बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी गुलप्शा खातून और झूले पर काम करने वाले गोविंद गुप्ता पुत्र मुंशी गुप्ता की पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। वही पीडित इलियास का कहना था उसके गाल और पत्नी गुलप्शा व झूले पर काम करने गोविंद को भी चोट आयी है। जिसके चलते उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में चारों युवकों के खिलाफ  नामजद शिकायत की है।  पुलिस के मुताबिक पीडित की शिकायत पर मंगलवार को केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |