Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: किरायेदारी विवाद में मारपीट, चार पर केस दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले व्यक्ति ने किरायेदारी विवाद को लेकर किराएदार पक्ष पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देने का आरोप लगा चार लोगो के खिलाफ केस दर्ज कराया है।कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बंगाली कोठी बाराविरवा निवासी अनूप कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय महात्मा मिश्रा ने बताया उनका किरायेदारी से संबंधित वाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बीते 28 दिसम्बर 2025 की दोपहर करीब 2 बजे किराएदार सुबोध कुमार उनके मकान की छत पर चढ़ गए और गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध  करने पर मकान खाली न करने की बात कह उन्हें  झूठे मुकदमों में फंसाकर परिवार की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने लगे । जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को कंट्रोल नम्बर पर दी। वही पीडित अनूप कुमार मिश्रा का कहना था सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। लेकिन पुलिस के जाने के करीब 20 मिनट बाद सुबोध कुमार अपने साथियों टिंकल शुक्ला, विनोद कुमार और गोलू दुबे के साथ वापस आया और उनके पुत्र प्रखर मिश्रा को दौड़ाकर लात-घूंसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसपर शोर सुन पहुंचे परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पुत्र  प्रखर मिश्रा को बचा स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है।  कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया पीडित की शिकायत पर जाँच के बाद मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |