Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरःएआईओसीडी ने की देशव्यापी हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहे बंद


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को ई- फार्मेसी की ओर से ऑनलाइन दवाईयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर पूरे देश व्यापी हड़ताल की गई। जिसका प्रभाव शहरों और ग्रामीण अंचलों में दिखाई दिया। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के आधा दर्जन मेडिकल स्टोर के शटर गिरे हुए थे। मरीजों के सिर्फ जन औषधि केंद्र का ही दरवाजा खुला मिला। फिलहाल सरकारी अस्पताल की दवा से ही मरीज को आराम मिल गया जिससे मरीजों को मेडिकल स्टोर न खोलने का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। राम मेडिकल स्टोर इस संचालक बाबूराम गुप्ता ने बताया संगठन के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल में हम लोग शामिल हैं और हड़ताल का समर्थन करते हुए आज मेडिकल स्टोर बंद कर दिया है उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद उन  रेगुलेटरी कर्मियों को उजागर करना है जिनकी वजह से आई फार्मेसी और तुरंत दवा पहुंचने वाले प्लेटफार्म बिना किसी उचित काम कर पा रहे हैं। राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान के बावजूद फार्मेसी चेन , अस्पतालों के मेडिकल स्टोर औषधि केंद्र खुला रहा । संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम, शीतल गंज बाजार, विशेश्वरगंज बाजार, बड़गांव बाजार, गोठवा बाजार, मिश्रौली माफी, नारायणपुर चैराहा, सहजीपुर, भावलपुर, चमनगंज बाजार, जरौटा, अम्मरपुर बाजार आदि लगभग 40 मेडिकल स्टोर बंद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |