Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: कांग्रेस नेत्री ने राहुल गांधी का किया जोरदार स्वागत


जायस/बहादुरपुर। सैकड़ों ई-रिक्शाओं के काफिले संग कांग्रेस युवा नेत्री सुनीता सिह कांग्रेस रायबरेली सांसद राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचीं बहादुरपुर जायस, कार्यकर्ताओं के साथ सुनीता सिंह ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया तिलोई विधानसभा क्षेत्र की युवा नेत्री एंव कांग्रेश पार्टी मे आज से नही आदि से अपनी बेहतर छवि बनाये रखने वाली समाज सेविका दीदी सुनीता सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वागत करने के लिये सैकड़ों ई-रिक्शाओं के साथ बहादुरपुर पहुचकर कार्यकर्ताओं के साथ  जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गाइड लाइन का पालन करते हुये  मोहनगंज से बहादुर पुर 15 किमी मे सैकडो ई-रिक्शा के बीच क्षेत्र के तमाम समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह नारों के साथ भव्य स्वागत भी किया गया कांग्रेस के राष्टीय अध्य्क्ष राहुल गांधी के स्वागत के दौरान सुनीता सिह राष्ट्रीय अध्यक्ष से कुछ पहलुओं पर चर्चा करते नजर आई स्वागत के उपरान्त सुनीता सिंह  मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुये कहा  जनता की आवाज को मजबूती देने के लिए लगातार जनता के बीच हम काम करती रहूंगी उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के हितों के लिए संघर्ष हमारा हमेशा जारी रहेगा जो हमारा व हमारे पापा की धरोहर है। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के युवा नेता सुनील शर्मा हसंवा ग्राम प्रधान बब्लू सिह कप्तान सिह राजेश सिह राजकुमार मो कायूम इस्तिख्यार अहमद सागर भाई राम जी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे देखा जाये तो इस तरह के भीषण गर्मी मे पूरे क्षेत्र में ये स्वागत कार्यक्म राजनीतिक माहौल मे गरमा गया है। क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा  तेज हो गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |