Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: स्कूलों में समर वेकेशन, एक जुलाई को खुलेंगे विद्यालय


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार 20 मई के शिक्षक कार्योपरान्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया । ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर इंटर कॉलेज कालिकन धाम के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि आज शिक्षण कार्य के बाद ग्रीष्म कालीन अवकाश किया गया है  जो निरंतर चलता रहेगा 1 जुलाई को पुनः विद्यालय बच्चों के लिए खुलेगा उन्होंने कहा बीच में 21 जून को योग दिवस के रूप में कार्यक्रम को मनाने के लिए विद्यालय खोला जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर से जानकारी लेनी चाही लेकिन इनका मोबाइल रिंग जाने के बाद नहीं उठा तो अमेठी  खंड शिक्षा अधिकारी पूजा सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जिले में संचालित सभी प्राथमिक और  उच्च प्राथमिक   विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू कर दिया गया है बढ़ती गर्मी को देखते हुए या फैसला विद्यार्थियों के हित में लिया गया है उन्होंने कहा कि अवकाश के बाद 16 जून से शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ होगा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत नए विद्यार्थियों के नामांकन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यालयों में अवकाश से पहले शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाई से जुड़े कार्य सौंपे गर्मी की छुट्टियां में उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |